न्यूयार्क हमले में 13 की मौत, 26 घायल (लीड-3)
एबीसी न्यूज ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि हमलावर बिंघमटन स्थित अमेरिकन सिविक एसोसिएशन की एक मंजिली इमारत में शुक्रवार सुबह अमेरिकी समयानुसार लगभग 10 बजे के असापास प्रवेश किया और उसने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने एबीसी न्यूज को बताया कि हमले में 13 व्यक्ति मारे जा चुके हैं और 26 घायल हो गए हैं। माना जा रहा है कि इमारत में कई लोगों को बंधक बना लिया गया है।
संदिग्ध हमलावर को 20 वर्षीय एशियाई व्यक्ति बताया जा रहा है। उसकी ऊंचाई 5.8 और 6 फुट के बीच बताई जा रही है। वह हरे रंग का जैकेट और काले रंग का चश्मा पहने हुए है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पांच घायलों को एक स्थानीय ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। प्रशासन के अनुसार हमलावर के पास एक हाई पॉवर राइफल है।
पुलिस की एक रिपोर्ट के अनुसार एसडब्ल्यूएटी के दल के अधिकारियों ने इमारत में प्रवेश करने के साथ ही वहां से एक 9 एमएम की पिस्तौल बरामद की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications