न्यूयार्क गोलीबारी में 4 की मौत, कई घायल (लीड-2)
सीएनएन ने एक सूत्र के हवाले से कहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अमेरिकन सिविक एसोसिएशन की इमारत में अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। लगभग 40 लोग इमारत में बंधक बना लिए गए हैं।
स्थानीय समाचार पत्र प्रेस एंड सन-बुलेटिन ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि हमले में कम से कम चार व्यक्ति मारे गए हैं और 41 को बंधक बना लिया गया है। समाचार पत्र के अनुसार हमला अमेरिकी समयानुसार लगभग 10.30 बजे सुबह शुरू हुआ।
समाचार पत्र ने लिखा है कि शहर के स्वात दल के शार्प शूटरों ने इमारत को चारों ओर से घेर लिया है।
आवर लेडी ऑफ लॉउर्डेस मेमोरियल हॉसपीटल के प्रवक्ता फ्रैंक रोजबोरिल ने कहा कि अस्पताल में एक व्यक्ति को लाया गया है, जिसे आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराया गया है।
एफबीआई के प्रवक्ता रिचर्ड कोल्को ने कहा कि एजेंसी हमलावर के पास वार्ताकारों और एक स्पष्ट प्रतिक्रिया दल को भेज रही है।
समाचार पत्र के अनुसार इमारत के आसपास की इमारतें खाली करा दी गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications