न्यूयार्क के हमलावर के मकसद पर रहस्य बरकरार
वाशिंगटन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के न्यूयार्क शहर में शुक्रवार को अंधाधुंध गोलीबारी करने वाले हमलावर के मकसद पर रहस्य बना हुआ है। गोलीबारी में 13 लोगों की मौत हो गई थी और 26 घायल हो गए थे। बाद में हमलावर ने खुद को गोली मार ली थी।
अधिकारियों ने हमलावर का नाम सार्वजनिक करने से इंकार किया है। परंतु मीडिया की खबरों में हमलावर का नाम जिवेरली वूंग बताया गया है। हमलावर की उम्र भी 40 साल के आसपास बताई गई है।
स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूयार्क टाइम्स' ने एक अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि वूंग के पास न्यूयार्क राज्य की लाइसेंसी पिस्तौल व दो बंदूकें थीं और संभव है कि वे हथियार भी वैध थे, जिनसे उसने हमला किया था।
अधिकारियों ने हमलावर के शव के पास से मिली दो बंदूकों की क्रम संख्याओं का इसके वैध पिस्तौल की क्रम संख्याओं से मिलान किया है। हमलावर के पास से जो बंदूके बरामद की गई हैं उनके बारे में जानकारी एकत्र करने की कोशिश की जा रही है।
सार्वजनिक रिकार्डो से पता चला है कि हाल के वर्षो में वूंग कैलिफोर्निया के इंग्लेवूड में रहता था। वह 2000 से 2007 तक यहां किकी सुशी नाम की कंपनी के लिए एक डिलेवरी ड्राइवर के रूप में काम किया था। कंपनी के मानव संसाधन विभाग में काम कर चुके पॉलस लुकास ने अखबार को बताया, "वूंग ज्यादा बाहर नहीं जाता था। वह शांत रहता था लेकिन उसमें कुछ भी असामान्य नहीं था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications