उत्तर कोरिया ने उपग्रह प्रक्षेपण की तैयारियां पूरी कीं
समाचार एजेंसी डीपीए ने दक्षिण कोरिया की योन्हेप समाचार एजेंसी के हवाले से खबर दी है कि यह प्रक्षेपण कुछ ही घंटों में किया जा सकता है।
उत्तर कोरिया का कहना है वह इस उपग्रह को शनिवार और बुधवार के बीच प्रक्षेपित करेगा। जबकि अमेरिका और दक्षिण कोरिया को अंदेशा है कि उत्तर कोरिया दरअसल ताएपोदोंगझ्-2 मिसाइल के प्रक्षेपण की तैयारी कर रहा है और यह अलास्का तक मार करने की क्षमता से युक्त होगी और परमाणु मुखास्त्र से युक्त होगी।
उत्तर कोरिया के लिए अमेरिकी विदेश विभाग के विशेष प्रतिनिधि, राजदूत स्टीफन बॉसवर्थ ने कहा कि अमेरिका कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से कम्युनिस्ट राष्ट्र से अनुरोध कर रहे हैं कि वह यह प्रक्षेपण नहीं करे। उन्होंने कहा कि चाहे यह उपग्रह प्रक्षेपण हो या मिसाइल प्रक्षेपण, हमारी निगाह में यह उकसावे वाली कार्रवाई है।
इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी उत्तर कोरिया को यह उकसाने वाली कार्रवाई नहीं करने की चेतावनी दी। ओबामा ने कहा, "उन्हें यह प्रक्षेपण रोकना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications