चिरंजीवी और उनकी पत्नी के पास 88 करोड़ रुपये की संपत्ति
तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी ने घोषित संपत्ति के मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस.राजशेखर रेड्डी, उनके बेटे वाई.एस.जगमोहन रेड्डी और पत्नी को पछाड़ दिया। इन्होंने 77 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की थी।
प्रजा राज्य पार्टी (पीआरपी) के अध्यक्ष चिरंजीवी ने शुक्रवार को पश्चिमी गोदावरी जिले के पालाकोले विधानसभा क्षेत्र से नामंकन पत्र दाखिल किया था। नामंकन पत्र दाखिल करते समय उन्होंने कहा कि उनके पास 30.32 करोड़ का अचल संपत्ति, जबकि उनकी पत्नी के पास 48 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
चिंरजीवी ने कहा कि उनके पास चल संपत्ति 3.50 करोड़ और उनकी पत्नी के पास 6.16 करोड़ रुपये की है। उनके पास हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में 14.36 करोड़ रुपये मूल्य का मकान है। इसके अलावा चेन्नई में दो करोड़ रुपये मूल्य का मकान और इन दोनों जगहों पर 13 करोड़ रुपये कीमत की भूमि भी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications