अमेरिका में 2 वर्षो में गोलीबारी में 90 से अधिक मारे गए
पिछले शुक्रवार को न्यूयार्क के आव्रजन सेवा केंद्र में गोलीबारी के दौरान 13 व्यक्तियों की हत्या पिछले एक महीने के दौरान यह पांचवां खतरनाक हमला था।
इसके पहले 29 मार्च 2009 को राबर्ट स्टीव (45) ने उत्तरी कैरोलिना के कार्थेज में स्थित पिनलेक हेल्थ एंड रेहाब में आठ लोगों की हत्या कर दी थी।
29 मार्च 2009 को भारतीय इंजीनियर देवेन कलाथात (42) ने कैलीफोर्निया के सांता क्लैरा इलाके में अपने दो बच्चों और तीन अन्य रिश्तेदारों की गोली मार कर हत्या कर दी थी। उसके बाद उसने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
21 मार्च 2009 को लोवेल मिक्सन (26) ने कैलिफोर्निया में चार पुलिस अधिकारियों की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
10 मार्च 2009 को माइकेल मैक्लेंडन (28) ने अपनी मां, चार अन्य रिश्तेदारों तथा एक स्थानीय शेरिफ के सहायक की पत्नी व बच्चे समेत 10 व्यक्तियों की हत्या कर दी। उसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली।
14 फरवरी 2008 को पूर्व छात्र स्टीवेन काजमीरजैक (27) ने डेकैल्ब में स्थित नार्थ इलिनॉयज युनिवर्सिटी में गोलीबारी कर पांच छात्रों की हत्या कर दी और अन्य 18 को घायल कर दिया। उसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली।
5 दिसंबर 2007 को रॉबर्ट ए. हाकिन्स (19) ने ओमाहा में स्थित नेबरस्का मॉल के वोन मौर स्टोर में एक राइफल से गोलीबारी कर आठ लोगों की हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए थे।
16 अप्रैल 2007 को सीअंग हुई चो (23) ने ब्लैक्सबर्ग में स्थित वर्जीनिया टेक में एक कक्षा में दो भारतीयों समेत 32 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी थी। उसके बाद उसने खुद को भी उड़ा दिया था। आधुनिक अमेरिका के इतिहास में यह सबसे खौफनाक नरसंहार था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications