न्यूयार्क में गोलीबारी में 13 की मौत, ओबामा ने शोक जताया (लीड-1)
गोलीबारी में 26 लोग घायल भी हुए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना पेंसिलवेनिया की सीमा से लगे बिंघमटन में हुई। बिंघमटन के पुलिस प्रमुख जोसेफ जिकुस्की ने संवाददाता सम्मेलन में इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
जोसेफ ने कहा कि हमलावर ने प्रवर्तन सेवा केंद्र के पिछले दरवाजे पर कार खड़ी कर उसे बंद कर दिया और भवन के मुख्य प्रवेश द्वार से इमारत में दाखिल होकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
गोलीबारी की निंदा करते हुए ओबामा ने कहा, "मैं और मिशेल न्यूयार्क में हुई घटना से बेहद दुखी हैं। हमारी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है।" अमेरिका के उपराष्ट्रपति जोए बिडेन ने भी गोलीबारी की निंदा की।
इससे पूर्व 'एबीसी न्यूज' ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि हमलावर ने बिघमटन स्थित अमेरिकन सिविक एसोसिएशन की एक मंजिली इमारत में शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे प्रवेश कर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
हमलावर ने कुछ लोगों को बंधक भी बना लिया था, जिन्हें बाद में छुड़ा लिया गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हमलावर की पहचान 42 वर्षीय जिवेरली वूंग के रूप में हुई है। वह न्यूयार्क की जॉनसन सिटी का रहने वाला था।
अमेरिकी समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' के अनुसार हमलावर मूल रूप से वियतनाम का रहने वाला था। जिस कार का उसने प्रयोग किया था वह उसके पिता के नाम से पंजीकृत थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications