उत्तर प्रदेश में नाव यमुना में पलटी, 25 श्रद्धालु लापता
जिलाधिकारी पी.गुरु प्रसाद ने आईएएनएस को बताया कि हादसा बीजलपुर घाट के पास हुआ। जब करीब 50 श्रद्धालुओं से भरी एक नाव यमुना नदी में पलट गई। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि नाव में कितने श्रद्धालु सवार थे, लेकिन प्रारंभिक जांच में लगभग 50 श्रद्धालुओं के नाव में सवार होने की जानकारी मिली है।
प्रसाद ने बताया कि नाव में सवार सभी श्रद्धालु औरैया जिले के सिखन्ना गांव के रहने वाले थे। हादसे के समय ये लोग जालौन स्थित जालौनी देवी मंदिर के दशर्न करने के बाद वापस अपने गांव जा रहे थे।
कठौना थाना प्रभारी राजेंद्र पांडे ने बताया कि अब तक 21 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। कम से कम पच्चीस श्रद्धालु अभी भी लापता हैं। राहत कार्य जारी है। पांडे ने कहा कि अभी तक किसी का शव बरामद नहीं हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications