इस्लामाबाद आत्मघाती विस्फोट में 6 पुलिसकर्मियों की मौत (लीड-2)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ताहिर आलम ने कहा कि एक आत्मघाती हमलावर ने जिन्ना सुपर मार्केट में सीमांत कोर के चेक पोस्ट के नजदीक खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। उस वक्त चेक पोस्ट के सुरक्षाकर्मी रात्रि का भोजन कर रहे थे।

आलम ने बताया कि हादसे में छह पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से हमलावर का शव भी बरामद कर लिया गया है।

टेलीविजन चैनलों की रिपोर्ट में कहा गया कि विस्फोट के बाद बड़े पैमाने पर गोलीबारी की आवाज सुनी गई। माना जा रहा है कुछ हमलावर पास के ही एक मकान एफ7 में छुपे हुए हैं।

एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि कम से कम आठ आतंकियों का एक समूह इस क्षेत्र में घुस आया है।

पुलिस अधिकारी हालांकि गोलीबारी के बात से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि विस्फोट के बाद सुरक्षाकर्मियों ने ही हवा में गोलीबारी की थी। ऐसा उन्होंने आतंकवादियों को चुनौती देने के लिए की थी।

राहतकर्मियों और एंबुलेंस को तत्काल घटनास्थल को ओर रवाना किया गया है।

पाकिस्तान में आतंकवादियों ने इससे पहले 30 मार्च को मनावां में पुलिस अकादमी पर हमला किया था। इस हमले में 18 लोगों की मौत हो गई थी और 95 घायल हो गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+