ओबामा ने न्यूयार्क में हुई गोलीबारी की निंदा की
ओबामा ने शुक्रवार को कहा, "मैं और मिशेल न्यूयार्क में हुई घटना से बेहद दुखी हैं। हमारी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है।" अमेरिका के उपराष्ट्रपति जोए बिडेन ने भी गोलीबारी की निंदा की।
उल्लेखनीय है कि न्यूयार्क स्थित सिविक एसोसिएशन की इमारत में शुक्रवार सुबह अंधाधुंध गोलीबारी कर 13 लोगों की हत्या करने वाले हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। हमले में 26 अन्य घायल भी हुए।
'एबीसी न्यूज' ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि हमलावर बिघमटन स्थित अमेरिकन सिविक एसोसिएशन की एक मंजिली इमारत में शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे प्रवेश किया और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। हमलावर ने कुछ लोगों को बंधक भी बना लिया था, जिन्हें बाद में छुड़ा लिया गया।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हमलावर की पहचान 42 वर्षीय जिवेरली वूंग के रूप में हुई है। वह न्यूयार्क के जॉनसन सिटी का रहने वाला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications