बैतुल्लाह महसूद ने ली न्यूयार्क हमले की जिम्मेदारी (लीड-1)

एक व्यक्ति ने शुक्रवार को 40 से अधिक व्यक्तियों को उस समय बंधक बना लिया था जब वे न्यूयार्क सिटी से लगभग 225 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित बिंघमटन के अमेरिकन सिविक एसोसिएशन की इमारत में नागरिकता पर आयोजित एक कक्षा में हिस्सा ले रहे थे।

हमलावर की पहचान वियतनाम के एक प्रवासी जिवरली वांग (42) के रूप में की गई है। उसने आव्रजन केंद्र में घुसकर 13 लोगों की हत्या कर दी और उसके बाद अपने सिर में गोली दाग कर आत्महत्या कर ली। इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

महसूद ने पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत की राजधानी पेशावर में किसी अज्ञात स्थान से टेलीफोन पर संवाददाताओं को बताया, "हम गर्व व प्रसन्नता के साथ शुक्रवार को किए गए हमले की जिम्मेदारी लेते हैं। वह हमारा आदमी था। मैंने उसे अमेरिका द्वारा लगातार किए जा रहे हवाई हमलों का जवाब देने का आदेश दिया था।"

महसूद ने दावा किया कि हमले में दो हमलावर शामिल थे। उसमें से एक घटनास्थल से भागने में सफल हो गया।

बीबीसी की उर्दू सेवा ने अपनी वेबसाइट पर महसूद के हवाले से लिखा है, "सिर्फ हमने ही ऐसा नहीं किया है, अमेरिका ने भी ऐसा किया है। वह हमारे ऊपर लगातार ड्रोन हमले कर रहा है।" महसूद ने कहा कि हम कई और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाएंगे।

महसूद का बयान ऐसे समय में आया, जब कुछ ही घंटे पहले एक संदिग्ध अमेरिकी मानवरहित विमान ने कबायली उत्तरी वजीरिस्तान जिले में आतंकियों के एक ठिकाने को लक्ष्य कर मिसाइल से हमला किया। उस हमले में कम से कम 13 व्यक्ति मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+