कांग्रेस परिवारवादी और भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी : आडवाणी

मुरैना संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार व प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के समर्थन में बुलाए गए कार्यकर्ता सम्मेलन में शनिवार को आडवाणी ने देश के पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि देश के 20 लोगों के पास 30 करोड़ गरीब जनता के बराबर संपत्ति है, यह स्थिति शर्मनाक है। यही कारण है कि परेशान किसान आत्महत्या का रास्ता अपनाने को मजबूर हो रहे हैं।

आडवाणी ने भाजपा के घोषणा पत्र का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें देश के सैनिक और किसानों की सबसे ज्यादा चिंता है। इसी को ध्यान में रखकर उनकी पार्टी ने तय किया है कि पराक्रमी सैनिकों को सम्मान में मिलने वाली निधि को 10 गुना किया जाएगा, साथ ही किसानों को पेंशन की सुविधा दी जाएगी।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए शुरू की गई लाडली लक्ष्मी योजना की आडवाणी ने सराहना की और कहा कि सत्ता में आने पर इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। उन्होंने दिल्ली की एक घटना का हवाला दिया जहां गरीब परिवार ने अपनी बेटियों के साथ जहर खाया था। इस घटना ने आडवाणी को आहत किया था और उन्होंने तभी बालिका कल्याण के लिए पहल का मन बना लिया था।

आडवाणी ने भरोसा दिलाया कि 20 वीं शताब्दी जहां पश्चिमी देशों की रही है वहीं 21वीं शताब्दी भारत की होगी। इसके लिए भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा सार्थक तथा कारगर पहल की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे भाजपा के घोषणा पत्र से हर मतदाता को अवगत कराएं ताकि पार्टी की नीति और आगामी योजना को हर व्यक्ति जान सके।

इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी को पाखंडी करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी झोपड़ियों में घूमकर अपनी तस्वीरें अखबार में छपवाते हैं। अगर कांग्रेस ने झोपड़ी वालों की स्थिति को सुधारने की कोशिश की होती हो आज कहीं भी झोपड़ी नजर नहीं आती। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और अन्य नेता भी मौजूद थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+