रोम के एक मैनहोल में नारकीय जिंदगी काटते पाए गए अफगानी बच्चे
रोम, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। रोम के एक रेलवे स्टेशन के पास एक मैनहोल को दो दर्जन बेघर अफगानी बच्चों ने अपना आशियाना बना रखा था। पुलिस ने इन बच्चों को इस नारकीय अड्डे से बाहर निकालकर स्थानीय प्रशासन को सौंप दिया है।
ये बच्चे इस विशाल मैनहोल में कूड़े और कंबल से बने ढांचों में रह रहे थे। इन बच्चों की उम्र 10 से 15 वर्ष बताई गई है। यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चे कब इटली आए। वैसे, कुछ अधिकारियों का कहना है कि इटली आने से पहले इन बच्चोंे ने कुछ दिन तुर्की में बिताए थे।
ये बच्चे रोम के ऑस्टियेंस रेलवे स्टेशन के पास एक विशाल मैनहोल में नारकीय जिंदगी जीते हुए पाए । बच्चों के साथ उनके माता-पिता नहीं हैं। उन्हें पुलिस ने दो निगम शरणार्थी शिविरों में भेज दिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। रोम की कल्याण अधीक्षक स्वेवा बेलविसो ने कहा, "द्विभाषियों के जरिए उनसे पूछताछ की जा रही है। हम इन बच्चों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।"
उन्होंने बताया कि रोम में बेघर और आवारा बच्चों के पुनर्वास के लिए आवेदन पत्रों में लगातार इजाफा हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications