बिहार में 35 पूर्व मंत्री चुनाव मैदान में
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने जहां 13 पूर्व मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा है वहीं कांग्रेस ने 12 पूर्व मंत्रियों को टिकट दिया है। बिहार के दो पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रासद जहां सारण से चुनाव मैदान में हैं वहीं राम सुंदर दास हाजीपुर में राम विलास पासवान के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं।
कांग्रेस ने वर्तमान में केन्द्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व मंत्री डा़ शकील अहमद को फिर से मधुबनी का टिकट थमाया है। इसके अलावे राज्य के पूर्व मंत्री रह चुके रमई राम, डा़ अशोक कुमार, सदानंद सिंह, विजय शंकर दूबे, संजीव प्रसाद टोनी, महबूब अली कैसर, कृपानाथ पाठक, मोहम्मद जावेद, हिंद केशरी यादव, दसई चौधरी तथा अशोक चौधरी को मैदान में उतारा है।
इस मामले पर पूछने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रवक्ता प्रेमचंद्र मिश्रा कहते हैं कि ऐसा नहीं है कि पार्टी के पास उम्मीदवारों की कमी है परंतु पार्टी ऐसे लोगों को टिकट दी है जो अपनी जमीनी पकड़ रखते हैं।
इधर राजद ने भी पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा बिहार के कभी मंत्री रहे रघुनाथ झा, डा़ अखिलेष प्रसाद सिंह, मो़ तस्लीमुद्दीन, रधुवंष प्रसाद सिंह तथा जय प्रकाष नारायण यादव को टिकट देकर चुनावी समर में उतार दिया है। इसी तरह पूर्व मंत्री सीताराम सिंह, सीताराम यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, षकुनी चौधरी, जगदानंद, सुरेन्द्र प्रसाद यादव, षकील अहमद खां, तथा ष्याम रजक को दिल्ली पहुंचने के लिए टिकट सौंपा है।
राजद के प्रवक्ता ष्याम रजक का कहना है कि जितने पूर्व मंत्रियों को टिकट दिया गया है उनमें अनुभवी और युवा दोनों वगरें का समावेष है। उनका स्पष्ट कहना है कि जो लोगों के बीच में काम करेगा उसे पार्टी टिकट देगी ही। इसके लिए उम्र कोई मायने नहीं रखता।
जनता दल युनाइटेड (जदयू) ने भी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पूर्व मंत्री रह चुके वैद्यनाथ महतो, मोनाजिर हसन, अर्जुन राय, विश्वमोहन कुमार, मंगनी लाल मंडल, पूर्णमासी राम और महाबली सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा के तरफ से पूर्व मंत्री रमा देवी और लालमुनी चौबे चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अतिरिक्त राजद शासन काल में मंत्री रहे ददन पहलवान भी बक्सर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications