नकारात्मक सोच वाली माएं दे सकती हैं बच्चों को पोषणरहित आहार
यह पहला अध्ययन है जिसमें बच्चों की खुराक का विश्लेषण माताओं के मनोवैज्ञानिक और सामाजिक अध्ययन के आधार पर किया गया है।
अध्ययन में नार्वे की कुल 27,763 माताओं से पूछा गया कि अपने 18 महीने के शिशु को वे 36 प्रकार के खाद्य और पेय में से अक्सर कौन सा आहार देती हैं। इस उम्र में बच्चों में पौष्टिक भोजन की बजाए मीठा और वसायुक्त खाना पसंद करने की प्रवृत्ति काफी होती है।
नार्वे के सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान के इविंड एस्टोर्न ने कहा, "हमने पाया कि भावनात्मक रूप से अस्थिर, परेशान, क्रोधित, दुखी और कमजोर आत्मविश्वास या नकारात्मक विचारों वाली माताओं के अपने बच्चों को मीठा और वसायुक्त भोजन देने की संभावना अधिक होती है।"
इससे पहले के अध्ययन में एस्टोर्न और उनके सहयोगियों ने यह दिखाया था कि नकारात्मक भावनाओं वाली महिलाओं में छह महीने से पहले ही बच्चों को स्तनपान कराना बंद करने की दर काफी अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications