राहुल गांधी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी उलेमा काउंसिल
आजमगढ़ में शनिवार को उलेमा काउंसिल के संयोजक मौलाना आमिर रशीद मदनी ने अंबेडकर नगर और कानपुर सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा के दौरान कहा कि काउंसिल अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा करेगी।
इससे पहले काउंसिल की ओर से रायबरेली और अमेठी सीटों पर सोनिया गांधी और राहुल के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करने का ऐलान किया गया था।
मदनी ने कहा, "हमारी नाराजगी संयुक्त प्रतिगशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया से है राहुल से नहीं इसलिए हमने राहुल के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा न करने का फैसला किया है।" उन्होंने स्पष्ट किया कि लेकिन रायबरेली में सोनिया के खिलाफ काउंसिल अपना प्रत्याशी उतारेगी।
मदनी ने कहा कि हमने संप्रग सरकार से बाटला हाउस मुठभेड़ मामले की न्याायिक जांच कराने की मांग की थी लेकिन सरकार ने हमारी मांग पर ध्यान नहीं दिया।
काउंसिल ने इफ्तिखार अहमद को अंबेडकरनगर और अहमद हुसैन को कानपुर से अपना प्रत्याशी घोषित किया। इससे पहले काउंसिल लखनऊ, आजमगढ़, लालगंज, जौनपुर, मछलीशहर से अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications