पुलिस ने महिलाओं को अपराधियांे से निपटने के नुस्खे सुझाए

नई दिल्ली, 4 अप्रैल(आईएएनएस)। आईटी पेशेवर जिगीशा घोश और पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की सनसनीखेज हत्या के कारण फजीहत झेल रही पुलिस ने महिलाओं को अपराधियों से निपटने के लिए हाई हील पहनने और भारी बैग रखने समेत कई नुस्खे सुझाए हैं।

पुलिस के मुताबिक अपराधियों को शिकस्त देने के लिए ऊंची एड़ी की चप्पल और भारी बैग दोनों का इस्तेमाल किया जा सकता है। दिल्ली की पुलिस उपायुक्त(दक्षिण-पूर्व दिल्ली) शालिनी सिंह ने अग्रणी आईटी कंपनी विप्रो के गुड़गांव स्थित कार्यालय में जाकर सुरक्षा के कुछ गुर बताए। इस मौके पर दस अन्य बीपीओ कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

उन्होंने निजी बचाव के गुर बताते हुए कहा, "बेहतर सूझबूझ की बदौलत अपराधी को शिकस्त दी जा सकती है। हाई हील की चप्पल से अपराधी को एक झटके में जख्मी या चोटिल किया जा सकता है। बैग में पड़ी इत्र की बोतल भी इसमें मददगार हो सकती है। अपराधी की आंखों में इत्र की बौछार कर उसे भगाया जा सकता है। भारी बैग से उसकी कमर के नीचे वार किया जा सकता है।"

शालिनी सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "ऐसे मौके पर सूझबूझ से काम लेना चाहिए। महिला कर्मचारियों को चाहिए कि कार्यालय से निकलते वक्त एक बार घर पर फोन जरूर कर लें। अपने पास जरूरत भर रुपया ही रखना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+