स्वात की घटना के खिलाफ आवाज उठाएं : पाक मीडिया
पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द न्यूज' ने अपने संपादकीय में लिखा है, "विरोध में आप सभी आवाज उठाएं। आप खुलकर कहें कि जो कुछ भी हुआ वह ठीक नहीं है। कट्टरपंथियों के खिलाफ आप रैली आयोजित करें।"
समाचार पत्र ने लिखा, "अब आपको चुनना होगा क्योंकि यदि ऐसा ही होता रहा तो अगली बारी आपके परिवार की भी हो सकती है, तब आप किसी पर आरोप नहीं लगा पाएंगे।"
उल्लेखनीय है कि स्वात घाटी में 17 वर्षीया किशोरी पर तालिबानियों ने महज इस बात पर 34 कोड़े बरसाए क्योंकि वह एक पराए व्यक्ति के साथ घर से बाहर निकली थी।
एक व्यक्ति ने लड़की पर कोड़े बरसाते समय मोबाइल फोन से दो मिनट का एक वीडियो बनाया। वीडियो में दिखाया गया है कि कोड़े बरसाने के दौरान लड़की गुहार लगा रही है, "कृपया इसे रोकिए। या तो मेरा कत्ल कर दीजिए या फिर कोड़े मारना बंद कीएिज।"
पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी ने भी इस घटना की निंदा की है। गिलानी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications