कनाडा से व्यापार में चीन और ब्राजील से काफी पीछे है भारत
टोरंटो, 4 अप्रैल(आईएएनएस)। ऐसे में जब दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी आर्थिक ताकत कनाडा ने अमेरिका पर अपनी आर्थिक निर्भरता कम करने का प्रयास तेज कर दिया है, कनाडा के साथ आर्थिक रिश्ता प्रगाढ़ करने के मामले में चीन और ब्राजील भारत से काफी आगे निकल चुके हैं।
यूं तो कनाडा और अमेरिका अभी भी एक दूसरे के सबसे बड़े वाणिज्यिक भागीदार हैं, लेकिन कनाडा ने दूसरे देशों को भी ज्यादा तवज्जो देनी शुरू कर दी है। कनाडा-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार 700 अरब डालर के बिंदु पर है। एक ओर जहां भारत-कनाडा व्यापार महज 4 अरब डालर के बिंदु पर अटका हुआ है, वहीं चीनी कंपनियों ने पिछले साल कनाडा को 42़6 अरब डालर के उत्पाद बेचे। यह आंकड़ा 2007 की तुलना में 11़3 फीसदी अधिक है।
दूसरी ओर कनाडा की ओर से चीन को पिछले साल 10़ 4 अरब डॉलर के उत्पाद निर्यात किए गए। शुक्रवार को 'स्टैटिसटिक्स कनाडा' नामक निकाय द्वारा जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक 2007 की तुलना में पिछले साल कनाडा की ओर से ब्राजील को हुए निर्यात में 70़7 फीसदी की वृद्घि हुई। 2005 और 2006 में भारत और कनाडा के बीच कई वाणिज्यिक समझौतों के बावजूद द्विपक्षीय व्यापार में अपेक्षित तेजी नहीं आ रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications