मुठभेड़ में लश्कर के 3 आतंकी ढेर

पुलिस उप महानिरीक्षक हेमंत लोहिया ने मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि खुफिया तंत्र से सूचना मिली कि किश्तवाड़ जिले के पहाड़ी इलाके शरावा में आतंकवादियों का एक समूह मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस और सेना के जवानों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया। दो घंटे से अधिक समय तक चली इस कार्रवाई में लश्कर के ये आतंकवादी मारे गए।
राइफल, हैंड ग्रेनेड बरामद
भारतीय सेना के प्रवक्ता के मुताबिक आतंकवादियों के पास से राइफल और हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि ये आतंकवादी देश के बाहर से आये थे, या फिर स्थानीय हैं। एक आतंकवादी की पहचान यूसुफ गुज्जर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वो जम्मू-कश्मीर का ही रहने वाला था।
सेना प्रवक्ता के मुताबिक मुठभेड़ के बाद कई घंटे तक इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चला, कि कहीं अन्य आतंकवादी भी इलाके में छिपे हुए न हों।


Click it and Unblock the Notifications