मनमोहन के कायल हुए ओबामा

मनमोहन सिंह से पहली मुलाकात के बाद ओबामा ने मनमोहन सिंह की दिल खोलकर तारीफ की। उधर श्री सिंह ने भी ओबामा की तारीफ में कोई कसर नहीं छोड़ी। ओबामा ने सिंह को 'बुद्धिमान' और 'अद्भुत' व्यक्ति करार दिया। प्रधानमंत्री बनने से पहले ही वो भारत को असाधारण आर्थिक प्रगति की राह पर बढ़ाने का अद्भुत कार्य करते रहे हैं। ओबामा ने कहा यह पूरे विश्व के लिए चमत्कार है। ओबामा ने कहा कि भारत के आर्थिक शक्ति के रूप में उभरने में मनमोहन सिंह की अहम भूमिका है।
ओबामा को भारत आने का न्योता
वहीं दूसरी ओर, मनमोहन सिंह ने ओबामा से कहा, 'भारत में आपसे लोग बेहद प्यार करते हैं और आपका सम्मान करते हैं।' उन्होंने ओबामा को भारत आने का न्योता भी दिया।
ओबामा की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय युवा उन्हें एक आदर्श के रूप में देखते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका के सपने एवं दृष्टिकोण एक जैसा है और दोनों देश इन सपनों को मिलकर साकार करना चाहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications