पीएमएल-एन सरकार में शामिल नहीं होगी

लाहौर में गुरुवार को पीएमएल-एन की एक बैठक में नवाज ने कहा, "पीएमएल-एन बिना किसी शर्त के संघीय सरकार को समर्थन देगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी का सरकार में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है।" पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द न्यूज' ने शुक्रवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को संघीय सरकार ने पीएमएल-एन को फिर से सरकार में शामिल होने का न्यौता दिया था। राजनीतिक प्रेक्षकों के अनुसार सरकार में शामिल नहीं होकर नवाज ने अपने सभी विकल्प खुले रखे हैं।
नवाज की नजर इस समय 17वें संविधान संशोधन पर है। यदि इसे रद्द कर दिया जाता है तो राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के अधिकार कम हो जाएंगे और प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी की शक्ति बढ़ जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications