मनमोहन ने पाक के सामने रखी शर्त

जी-20 सम्मेलन के मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत ने मुंबई हमलों के बारे में भारत ने पाकिस्तान के सभी सवालों का जवाब दे दिया है और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए गेंद अब पाकिस्तान के पाले में है।
'मुंबई हमले पर जवाब दे पाक'
मनमोहन सिंह ने आशा जतायी है कि पाकिस्तान मुंबई हमले के षडयंत्रकारियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए जरूरी हर कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि भारत ने सारे जवाब दे दिये हैं, अब बारी पाकिस्तान की है। कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के साथ बातचीत से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत सभी द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा के इच्छुक है, लेकिन यदि सैकड़ों लोगों की मौत होती रहे तो बातचीत नहीं की जा सकती।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत की पाकिस्तान के समक्ष न्यूनतम शर्त है और इसे पूरा ही करना होगा। पाकिस्तान को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसके जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकवादी कार्रवाई के लिए नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications