माया क्या जाने मां का दर्द: मेनका

यूपी में लोकतंत्र नहीं तानाशाही
नई दिल्ली में मेनका गांधी ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि जिलाधिकारी ने यह निर्देश उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री मायावती के कहने पर दिये हैं। उन्होंने मायावती के खिलाफ तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, 'उत्तर प्रदेश्ा में लोकतंत्र नहीं बल्कि तानाशाही है। अगर मायावती मां होतीं तो एक मां का दर्द समझतीं। अब माया क्या जाने मां का दर्द क्या होता है। वरुण के साथ ऐसा व्यवहार करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को शर्म आनी चाहिए।'
गौरतलब है कि भाजपा उपाध्यक्ष वैंकैया नायडू ने इससे पहले कहा था कि वरुण गांधी को जेल में यातनाएं दी जा रही हैं। उनसे काफी खराब व्यवहार किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications