मंदी से उबारने को 10 खरब डॉलर

G 20 Meet
लंदन। जी-20 के सदस्य देशों ने शिखर बैठक के दौरान वैश्विक अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए 10 खरब डॉलर से अधिक की मदद देने पर सहमति जताई है। वहीं गरीब और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) 750 अरब डॉलर का कोष बना रहा है

इसपर खुशी जताते हुए स्पेन के प्रधानमंत्री जोस लुइस रोड्रिग्ज जापाटेरो ने कहा है कि गुरुवार को जी-20 देशों की शिखर बैठक में हुआ समझौता वैश्विक मंदी से निपटने के लिए आवश्यक आत्मविश्वास उत्पन्न करेगा।

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा बनाए जा रहे 750 अरब डॉलर के कोष में स्पेन चार अरब यूरो की सहायता करेगा। जापाटेरो ने कहा कि जी-20 बैठक में सदस्यों द्वारा दिखाई गई एकता से विश्वास का वातावरण तैयार हुआ है और वर्ष 2009 की दूसरी छमाही तक मंदी से छुटकारा पाया जा सकता है।

वहीं इस बैठक से भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी काफी संतुष्ट नज़र आए। बैठक में भारत द्वारा उठाए गए मुद्दों को अंतिम घोषणापत्र में शामिल किए जाने के बाद नतीजों से संतुष्ट प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को कहा कि संगठन वैश्विक परिदृश्य में अधिक सशक्त आवाज बनकर उभर सकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर यह संगठन आपसी सहयोग के साथ वैश्विक समस्याओं से निपटने में कामयाब होता है तो इसे भी औद्योगिक देशों के समूह जी-8 की तरह सम्मानित दर्जा मिल सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+