मदन लाल को नहीं मिला कांग्रेस का टिकट

नरेंद्र हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस ने पहले इस सीट पर मदन लाल को उम्मीदवार बनाने का एलान किया था। इसके बाद से ही पार्टी की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता उनकी उम्मीदवारी का विरोध कर रहे थे। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मदन लाल की उम्मीदवारी का सरेआम विरोध किया था।
अनुराग ठाकुर बने उम्मीदवार
राज्य में सत्ताधारी भाजपा ने हमीरपुर सीट पर मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पुत्र और मौजूदा सांसद अनुराग ठाकुर को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है।
हिमाचल कांग्रेस समिति के अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने कहा, "मदन लाल अस्वस्थ हैं। ऐसे में पार्टी ने अब नरेंद्र को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।" उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी हाई कमान का है और प्रदेश इकाई इसका सम्मान करती है।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक मदन लान को टिकट न मिलना बीरभद्र सिंह खेमे की जीत मानी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications