वेनेजुएला के पूर्व रक्षा मंत्री गिरफ्तार
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार बेदुएल अपनी पत्नी के साथ गाड़ी में सवार होकर कहीं जा रहे थे। उनके घर के समीप ही डीआईएम के अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया और उनकी ओर हथियार तानते हुए किसी को भी टेलीफोन नहीं करने की चेतावनी दी। उसके बाद डीआईएम अधिकारी बेदुएल को सेना के वाहन में बैठाकर ले गए।
सैन्य अभियोजकों ने हाल ही में बेदुएल को उनके कार्यकाल के दौरान हुई प्रशासनिक अनियमितताओं का आरोपी ठहराया है। उन्होंने चावेज के साथ मतभेदों के बाद वर्ष 2007 में रक्षा मंत्री का पद छोड़ दिया था।
बेदुएल के वकील उमर मोरा का कहना है कि वह इस तरह की गिरफ्तारी से हतप्रभ हैं। उन्होंने कहा कि उनके मुवक्किल ने सभी न्यायिक प्रक्रियाओं का पालन किया है और बुलाए जाने पर वह हमेशा उपस्थित हुए हैं।
मोरा ने कहा, "हमें उनकी जान का खतरा है।" उन्होंने इस गिरफ्तारी को पूरी तरह नियमों के विरूद्ध और अवैध करार दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications