भारत व अमेरिका आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे : प्रधानमंत्री (लीड-1)
दोनों नेताओं की बैठक में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की स्थिति का मुद्दा भी मुख्य रूप से उठा।
बातचीत के दौरान मनमोहन सिंह ने स्पष्ट कि पाकिस्तान को मुंबई हमले के षडयंत्रकारियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए पूरी गंभीरता दिखानी होगी, तभी उसके साथ बातचीत शुरू की जा सकेगी।
ओबामा के साथ पहली मुलाकात के बारे में पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा, "हमने अफगानिस्तान और पाकिस्तान की स्थिति पर चर्चा की। हम दोनों इस बात पर सहमत थे कि दोनों देशों को आतंकवाद से लड़ने में अवश्य एकजुट होना होगा।"
उन्होंने बैठक को फलदायी करार देते हुए कहा कि इसमें द्विपक्षीय संबंधों के विकास और दोनों देशों के बीच संपर्को को बढ़ाकर कैसे क्षेत्र की समस्याओं का समाधान ढूंढा जाए इस पर चर्चा की गई।
वैश्विक वित्तीय संकट के अलावा दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications