गोलमा का गहलोत मंत्रिमंडल से इस्तीफा

Golma Devi
जयपुर। राजस्थान की खादी और ग्रामीण उद्योग राज्य मंत्री गोलमा देवी ने गुरुवार को अशोक गहलोत मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। गोलमा देवी ने अपना इस्तीफा कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजते हुए इसका कारण अपने पति किरोड़ी लाल मीणा का अपमान बताया है।

इस्तेफे में कहा गया है कि कांग्रेसी नेता उनके पति को अपमानित करते हैं जो उन्हें मंजूर नहीं। गोलमा देवी ने कांग्रेस अध्यक्ष से इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह किया है।

भारतीय जनता पार्टी के बागी नेता किरोड़ी लाल मीणा की पत्नी गोलमा देवी ने महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। मीणा ने संवाददाताओं से कहा, "गोलमा ने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेजा है। इसकी एक प्रति मुख्यमंत्री आवास को भी भेजी गई है। "

गोलमा ने अपने इस्तीफे में कहा कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा उनके पति को जब तब अपमानित किया जाता रहा है। गोलमा ने अपने इस्तीफे में कहा, "मैं पद की भूखी नहीं हूं। मैं अपने पति को अपमानित होते देखना बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसीलिए मैं इस्तीफा दे रही हूं।"

राजनीतिक विश्लेषक इसे मीणा समुदाय के नेता किरोड़ी लाल मीणा की दबाव की रणनीति के रूप में देख रहे हैं। मीणा आगामी संसदीय चुनाव में अपने लोगों के लिए और सीटों की मांग कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+