मनमोहन ने पाक से वार्ता के लिए रखी शर्त

यहां जी-20 देशों के सम्मेलन के मौके पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने मुंबई हमलों के बारे में भारत ने पाकिस्तान के सभी सवालों का जवाब दे दिया है और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए गेंद अब पाकिस्तान के पाले में है।
उन्होंने कहा, "हम आशा करते हैं कि पाकिस्तान षडयंत्रकारियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए जरूरी हर कदम उठाए। हम 26/11 की घटना के बारे में सभी उत्तर मुहैया करवा चुके हैं। गेंद अब पाक के पाले में है।"
कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के साथ बातचीत से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा, "हम सभी द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा के इच्छुक हैं लेकिन यदि सैकड़ों लोगों की मौत होती रहे तो बातचीत नहीं की जा सकती।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसके जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकवादी कार्रवाई के लिए नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बातचीत शुरू करने के लिए यह न्यूनतम शर्त है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications