अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में बजट का प्रारूप मंजूर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बजट प्रारूप को निचले सदन ने गुरुवार को 196 के मुताबिक 233 मतों से पारित कर दिया। इस बजट के प्रावधानों से यह स्पष्ट होता है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा किन बातों को प्राथमिकता देते हैं।
बजट के प्रावधानों में करों में कटौती, शिक्षा, ऊर्जा, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा वित्तीय क्षेत्र में खर्च को स्थान दिया गया है। राष्ट्रपति ओबामा का मानना है कि ये सभी बिंदु लंबी अवधि में अमेरिकी अर्थव्यवस्था की सेहत में निर्णायक साबित होंगे।
व्हाइट हाउस ने बजट प्रारूप को स्वीकृति मिलने के बाद एक वक्तव्य जारी कर कहा कि यह देश की संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण की दिशा में एक और कदम है।
उल्लेखनीय है कि रिपब्लिकन सीनेटरों का आरोप है कि ओबामा की बजट योजना देश के बजट घाटे को खतरनाक स्तर तक बढ़ा देगी लेकिन ओबामा का कहना है कि अगले चार वर्षो के दौरान बजट घाटे को आधा किया जा सकता है।
हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में रिपब्लिकंस के प्रतिनिधि जॉन बोएह्न्र ने बजट प्रारूप को खारिज करते हुए कहा कि यह तबाही की ओर ले जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications