जी-20 शिखर बैठक वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए निर्णायक : ओबामा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ओबामा ने कहा कि जी-20 शिखर बैठक में उठाए गए अभूतपूर्व और व्यापक कदम वैश्विक अर्थव्यवस्था के सुधार की दिशा में निर्णायक साबित होंगे।
बैठक के बाद आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में ओबामा ने कहा, "जी-20 ने वैश्विक वित्तीय व्यवस्था में सुधार की दिशा में असाधारण प्रगति की।" उन्होंने कहा कि जी-20 असफल हो चुकी वित्तीय व्यवस्था में सुधार की दिशा में काम करेगा।
बैठक के दौरान जारी एक घोषणापत्र में जी-20 के नेताओं ने संरक्षणवाद का मुकाबला करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वक्तव्य में कहा गया कि कारोबार और निवेश पर पड़ने वाले किसी भी नकारात्मक असर से बचा जाएगा और वित्तीय क्षेत्र की हर संभव मदद की जाएगी।
इसके अतिरिक्त यहां आए नेताओं ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए 10 खरब डॉलर से अधिक की मदद देने पर भी सहमति जताई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications