अमेरिका में मार्च में 6 लाख से अधिक लोगों की नौकरियां गईं
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिकी श्रम विभाग की ओर से शुक्रवार को कहा गया कि वर्ष 2007 के दिसंबर महीने से शुरू हुई मंदी के बाद से अब तक 50 लाख से भी अधिक नौकरियां समाप्त हो चुकी हैं। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट है। इसमें से दो-तिहाई नौकरियां पिछले पांच महीनों के दौरान गई हैं।
श्रम विभाग की ओर से कहा गया है कि सभी उद्योगों में व्यापक पैमाने पर नौकरियों में कटौती हुई है। अमेरिका में स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे कुछ क्षेत्रों में ही वृद्धि बनी हुई है।
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने शासन के प्रथम दो महीनों के दौरान नौकरियों में वृद्धि बहाल करने को प्राथमिकता दी है। इस वर्ष की शुरुआत में मंजूर किया गया 787 अरब डॉलर का राहत पैकेज 35 लाख नौकरियों के सृजन या नौकरियों को बचाने के लिए ही डिजाइन किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications