एफडीडीआई से कर सकते हैं रिटेल व फुटवेयर में कोर्स
इच्छुक छात्र विवरण पत्र और आवेदन पत्र आसानी से हासिल कर सकें इसके लिए एफडीडीआई ने एक्सिस बैंक के साथ गठबंधन किया है। एफडीडीआई फुटवेयर इंडस्ट्री और मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में भारत का एक प्रसिद्ध संस्थान है। रोजगारपरक शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए भारतीय वाणिज्य तथा उद्योग मंत्रालय ने एफडीडीआई की स्थापना की है।
एफडीडीआई के आवेदन पत्र और विवरण पत्र एक्सिस बैंक की चुनिंदा शाखाओं से लिए जा सकते हैं। आवेदन पत्र एफडीडीआई से भी लिए जा सकते हैं इसके लिए 1000 रुपये नकद भुगतान, या फिर एफडीडीआई की नई दिल्ली शाखा के नाम डिमांड ड्राफ्ट के रूप में भी पोस्ट किया जा सकता है। आवेदन पत्र एफडीडीआई की वेबसाइट से भी डाउन लोड किए जा सकते हैं।
एफडीडीआई से काफी मात्रा में लघु और दीर्घ अवधि के पाठ्यक्रम किए जा सकते हैं। दीर्घ अवधि के प्रोग्राम 2 से 3 साल के होते हैं जबकि लघु अवधि के कोर्स 1 साल की अवधि के होते हैं। यहां करवाया जाने वाला हर कोर्स अंतर्राष्ट्रीय स्तर का होता है।
फुटवेयर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) की स्थापना भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय ने की। इस संस्थान की स्थापना का उद्देश्य प्रशिक्षित मानवशक्ति का निर्माण करना है। एफडीडीआई भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के सौजन्य से सोसाइटीज एक्ट 1860 में रजिस्टर्ड है। एफडीडीआई भारत का पहला ऐसा संस्थान है जिसे आईएसओ 9001 और आईएसओ 14001 का प्रमाण हासिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications