भाजपा घोषणा पत्र : प्रमुख बिंदु
:-सभी बीपीएल परिवारों को प्रतिमाह 35 किलो चावल या गेहूं दो रुपए प्रति किलो की दर से मिलेगा। यह खाद्य कूपन के बदले सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा निजी दुकानों पर उपलब्ध होगा।
:-अधिकतम 4 प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण सुनिश्चित किया जायेगा।
:-वर्तमान के सभी कृषि ऋण को माफ किया जायेगा।
:-पांच वर्षो में 3़5 करोड़ हेक्टेयर अतिरिक्त कृषि भूमि को सिंचित किया जायेगा।
:-असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को 'कार्मिक बैंक' की स्थापना कर सुरक्षाघेरा उपलब्ध कराया जायेगा।
:-न्यूनतम मजदूरी की समीक्षा कर मजदूरी अधिनियम को कड़ाई से लागू किया जायेगा।
:-प्रतिदिन 15 किलोमीटर नया राजपथ बना राजपथ विकास परियोजना को पुनर्जीवित करना।
:-500 से अधिक जनसंख्या वाले गांवों को पक्की सड़क से जोड़ पूर्ण ग्रामीण सड़क संपर्क स्थापित करना।
:-तीन लाख रुपये प्रतिवर्ष तक आय वालों को व्यक्तिगत आय कर से मुक्त करना। महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह सीमा 3.5 लाख रुपये प्रतिवर्ष होगी।
:-विदेशी बैंकों में जमा अनुमानित 25,00,000 करोड़ से 75,00,000 करोड़ रुपए की धनराशि अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से वापस लाने के लिए कड़े कदम उठाना।
:-पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा; 50 स्थलों का चयन कर आधारभूत संरचना एवं संपर्क का विकास। पांच वर्षो में विदेशी पर्यटकों की संख्या दुगुनी करना ताकि पर्यटन उद्योग में रोजगार का सृजन हो।
:-घरेलू खुदरा व्यापार की सहायता के लिए खुदरा क्षेत्र में सीधा विदेशी निवेश (एफडीआई) पर रोक।
:-पोटा के समान एक बेहतर कानून लागू किया जायेगा। सूचना तंत्र में आमूल चूल परिवर्तन किए जायेंगे।
:-जल सुरक्षा को बढ़ाकर भारत के 4000 किमी तट को पूर्ण रूप से सुरक्षित बनाया जायेगा।
:-अत्यधिक सफल एवं लोकप्रिय छत्तीसगढ़ मॉडल का उपयोग करते हुए पूरे देश में माओवादी गुटों के विरूद्ध अविराम युद्घ चलाया जायेगा।
:-भारत के हर नागरिक के लिए व्यापक राष्ट्रीय पहचान पत्र लागू किया जायेगा।
:-सैन्य बलों एवं अर्धसैनिक बलों के सभी सदस्यों को आयकर मुक्त किया जायेगा। इससे लगभग 20 लाख लोगों को लाभ पहुंचेगा।
:-सैन्य बलों के लिए पृथक वेतन आयोग के गठन के लिए कदम उठाये जायेंगे और समान पद-समान पेंशन लागू किया जायेगा।
:-जलवायु परिवर्तन तथा "ग्लोबल वार्मिंग" को रोकने के लिए गैर प्रदूषण तकनीकों को प्राथमिकता दी जायेगी।
:-राष्ट्रीय पशु बाघ को बचाने के लिए उचित कदम उठाये जाएंगे तथा वन जीवन के संकटग्रस्त जंतुओं की सुरक्षा की जायेगी। भारत की विशाल परन्तु संकटग्रस्त जैव-विविधता को सुरक्षित रखने पर जोर दिया जायेगा।
:-सेतु समुद्रम के लिए रामसेतु से अलग एक नये रास्ते का विकास करेंगे।
:-पवित्र गंगा सहित अन्य सभी बड़ी नदियों की सफाई हमारी प्राथमिकता होगी। स्थानीय समुदायों को इस विशाल कार्य में भागीदार बनाया जायेगा।
:-भाजपा के लिए गोरक्षा आस्था का विषय है। हम इसका निरंतर अनुपालन करेंगे।
:-जब तक धारा 370 कानून के रूप में विद्यमान है राष्ट्र की पूर्ण अखंडता संभव नहीं है। भाजपा इस पर अटूट विश्वास करती है कि भारतीय एकता को सुनिश्चित करने के लिए इस प्रावधान को हटाया जाये।
:-पांच वर्षो में नये विद्युत गृहों के निर्माण में साथ चल रही परियोजनाओं के त्वरित निष्पादन के द्वारा 1,25,000 मेगावाट अतिरिक्त बिजली का सृजन।
:-मध्य प्रदेश की 'लाडली लक्ष्मी' कार्यक्रम पूरे देश में लागू करना।
:-पूरे देश में बीपीएल परिवारों की विद्यालय जाने वाली प्रत्येक बालिका को साइकिल देना।
:-अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में युवा प्रतिभा की पहचान एवं उन्नयन के लिए पूरे देश में 'राष्ट्रीय ज्ञान उद्भवन कार्यक्रम का तंत्र स्थापित किया जायेगा।
:-युवा प्रतिभा उत्कृष्ट शिक्षा एवं रोजगार प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें इसके लिए सस्ता एवं पहुंच के अंतर्गत अध्ययन ऋण चार प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जायेगा।
:-ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा 1़2 करोड़ सूचना प्रोद्यौगिकी संबंधित रोजगार प्रतिवर्ष उपलब्ध करायेगी। कम्प्यूटर के दाम में भारी कमी की जायेगी ताकि यह सभी वर्गो को सुलभ हो। पांच वर्षो में सभी शैक्षिक संस्थानों में इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा।
:-निजी अस्पतालों तथा नर्सिग गृहों पर नजर रखने के लिए एक नियामक प्राधिकरण की स्थापना की जायेगी ताकि गलत कार्य रोके जा सकें।
:-108 डायल कर अपने घर पर एम्बुलेंस सेवा अनिवार्य रुप से प्राप्त की जा सकेगी।
:-पांच वर्षो में छह राज्यों में एम्स के तर्ज पर आधुनिकतम अस्पतालों का त्वरित गति से निर्माण किया जायेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications