'पाक को लेकर ओबामा की नई रणनीति विनाशकारी'
उनका मानना है कि पाकिस्तान में सत्ता पर काबिज कुछ अदूरदर्शी नेता भले ही ओबामा द्वारा पाकिस्तान के लिए घोषित 1़5 अरब डॉलर के पैकेज पर खुश हो रहे हों, पर देश को इसकी कीमत चुकानी होगी।
पूर्व आंतरिक सचिव और अफगानिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत रह चुके रूस्तम शाह मोहमंद द न्यूज अखबार से बातचीत में कहते हैं, "अगर हमारे नेता ओबामा की रणनीति को भांप नहीं पाए तो यह मुल्क हमेशा के लिए युद्ध क्षेत्र बन जाएगा।"
ब्रिगेडियर(सेवानिवृत्त) महमूद शाह कहते हैं, "यह पाकिस्तान को और अस्थिर बनाने एवं उसकी एटमी ताकत को समाप्त करने की साजिश है।"
जाने-माने पत्रकार रहीमुल्ला यूसुफजई भी इसे पाकिस्तान को अस्थिर करने की ओबामा की चाल मानते हैं। उन्होंने कहा, "एक तरफ तो अमेरिका हमारा मुंह बंद करने के लिए हम पर डॉलर बरसा रहा है, वहीं वह हमें हाशिए पर ढकेलने के उपायों पर भी अमल कर रहा है। हमें आर्थिक सहायता देकर वह हम पर अपनी शर्तें थोपेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications