हमारी एकजुटता सिर्फ चुनावों के लिए नहीं : मुलायम

लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार में सांप्रदायिक और फिरकापरस्त ताकतों को धूल चटाने के लिए हम तीन भाई (मुलायम-पासवान-लालू)इकट्ठा हुए हैं। हम एक साथ मिलकर गरीब और कमजोरों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

सपा सुप्रीमो ने कहा कि हमारा गठबंधन सिर्फ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए नहीं है। आगामी विधानसभा चुनावोंे में भी हमारा समझौता रहेगा। यादव ने कहा आगामी चुनावों में एक दूसरे के लिए संयुक्त रूप से प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में चार जगहों पर संयुक्त रूप से हमारी रैलियां होंगी। उसके बाद इसी तर्ज पर बिहार और महाराष्ट्र में भी चार-चार रैलियां की जाएंगी।

इस मौके पर राम विलास पासवान ने कहा कि हमारा गठबंधन कांग्रेस के खिलाफ नहीं बल्कि सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि हम संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) का हिस्सा हैं और संप्रग का मतलब केवल कांग्रेस नहीं है। लोजपा प्रमुख ने कहा कि आगामी चुनाव के बाद संप्रग की सरकार बनेगी और मनमोहन सिंह संप्रग की तरफ से हमारे प्रधानमंत्री होंगे।

उधर लालू यादव ने इस नये गठबंधन पर सफाई देते हुए कहा कि हमारा गठबंधन चौधा मोर्चा नहीं है और हमारा तीसरे मोर्चे और वामदलों से कोई लेना देना नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+