राजद के 2 सांसद जदयू में शामिल

विजय कृष्ण बाढ़ से राजद के सांसद हैं और वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हराया था जबकि गणेश प्रसाद यादव जहानाबाद से राजद के सांसद हैं।

राजद द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिए जाने से दोनों नेता नाराज थे। इनके राजद छोड़ने को रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे पहले लालू के साले साधु यादव ने भी राजद छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

विजय कृष्ण ने कहा, "राजद में मुझे जिस प्रकार से अलग-थलग कर दिया गया उससे मैं अपमानित महसूस कर रहा था।"

राजद नेताओं का मानना है कि रामविलास पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) से गठबंधन के कारण कार्यकर्ताओं व नेताओं में जबरदस्त नाराजगी है और इसी के चलते अधिकांश नेता पार्टी छोड़ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजद और लोजपा के बीच सीटों का तालमेल हुआ है। राज्य की 40 में से 28 सीटों पर राजद और 12 सीटों पर लोजपा चुनाव लड़ रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+