मप्र में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी
बुधवार को राम नवमी के मौके पर सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ थी। सभी ने विशेष पूजा अर्चना कर मंगल जीवन की कामनाएं की। राजधानी के सात नंबर बस स्टाप के पास स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में सुबह से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गया। दोपहर के 12 बजने के साथ ही राम जन्मोत्सव की परंपरा मनाई गई।
इसी तरह हमीदिया रोड स्थित राम मंदिर में राम जन्मोत्सव पर विशेष आरती आयोजित की गई। तमाम मंदिरों में आतिशबाजी और भजन-कीर्तन के बीच राम जन्मोत्सव मनाया गया।
बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में राम राजा मंदिर परिसर में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। यहां मौजूद भक्तों ने बधाई गीत गाए, नाचे और एक-दूसरे को राम जन्म की बधाइयां दीं। इस अवसर पर ओरछा नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी रामनवमी धूमधाम से मनाई गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications