जब इस बिंदास रिपोर्टर पर चल गया ओबामा का जादू़़..

लंदन, 3 अप्रैल(आईएएनएस)। इस चुलबुली और हाजिरजवाब महिला रिपोर्टर के पांव जमीन पर नहीं लग रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के पहले प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय प्रेस कांफ्रेंस में ओबामा का ध्यान आकृष्ट कर उनके साथ एक रोचक संवाद में उलझने वाली यह रिपोर्टर इस लम्हे को कभी नहीं भूल पाएगी। ओबामा और टाइम्स नाउ टेलीविजन नेटवर्क की रिपोर्टर सिमरत घुमन के बीच मीठी नोंक-झोंक से पूरा हॉल ठहाके से गूंज उठा।

मौका था जी-20 के सम्मेलन के अवसर पर ओबामा की बहुप्रतीक्षित प्रेस कांफ्रेंस का। गुरुवार की रात करीब 2500 पत्रकारों की मौजूदगी में ओबामा ने अपनी बातें रखीं और कांफ्रेंस के अंत में उनकी नजर उनसे सवाल पूछने के लिए हाथ उठाए पत्रकारों पर जा टिकी। इतने हाथ उठे हुए थे कि उनके लिए तय करना मुश्किल हो गया कि किसे मौका दिया जाए। घुमन कहती हैं, "मैं हाथ उठाए थक चुकी थी। धैर्य जवाब दे रहा था कि अचानक ओबामा का इशारा मेरी ओर हुआ। मैं विस्मित थी।"

ओबामा का इशारा होते कि घुमन ने सवाल दागा, "सर, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ आपकी मुलाकात कैसी रही? क्या आप दोनों ने पाकिस्तान और आतंकवाद पर बात की?" सवालों के जवाब में ओबामा ने कहा, "जी हां, आपके प्रधानमंत्री अद्भुत शख्स हैं़़़। ओबामा अभी अपना वाक्य पूरा भी नहीं कर पाए कि घुमन ने बीच में टोकते हुए कहा, "आपको धन्यवाद, मैं आप से सहमत हूं।" फिर ओबामा ने कहा,"अच्छा़़़.."। घुमन एक बार फिर बोल उठी, "मैं आपसे सहमत हूं!"

इस संवाद का लुत्फ उठा रहे ओबामा ने घुमन से मुस्कराते हुए पूछा, "क्या इससे आपका कुछ लेना-देना है? लगता है आप इसका श्रेय लेना चाहती हैं!" उनकी इस टिप्पणी से पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।

ठहाका जब धीमा पड़ा तो घुमन ने फिर चुटकी ली और कहा, "सर, मुझे अपने प्रधानमंत्री पर गर्व है।" स्वीकृति में सिर हिलाते हुए ओबामा ने संवाद को थोड़ा लंबा खींचते हुए कहा, "निश्चित तौर पर आपको उन पर गर्व होना चाहिए। मैं तो यूं ही मजाक कर रहा था।" फिर ओबामा ने मनमोहन सिंह के साथ अपनी पहली मुलकात का जिक्र करते हुए कहा, "मैं समझता हूं कि वह बेहद समझदार और सौम्य व्यक्ति हैं। भारत का उन्होंने अद्भुत तरीके से मार्गदर्शन किया है़़़़।'

घुमन कहती हैं, "यह अद्भुत क्षण था। यही है ओबामा का जादू!"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+