जी-20 में हुए समझौते को ब्राजील के राष्ट्रपति ने ऐतिहासिक बताया
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार लुला ने शिखर बैठक के बाद आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस बैठक की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अमीर और गरीब राष्ट्र एक साथ बैठे और उन्होंने बराबरी के स्तर पर अपने विचार साझा किए।
लुला ने कहा, "यह पहली बैठक थी जहां हमारे साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया गया जैसे कि हम कुछ न जानते हों।" उन्होंने कहा कि जी-20 के नेता पूंजी का प्रबंध करने और सकारात्मक निवेश को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय तंत्र के विनियमन पर राजी हो गए।
उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि जी-20 ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) को निर्देश दिए हैं कि वह डब्ल्यूटीओ के नियमों का उल्लंघन करते हुए संरक्षणवाद को बढ़ावा देने वाले देशों के नाम उजागर करे।
लुला ने कहा कि यह यूरोपीय देशों और अमेरिका के संरक्षणवादी रवैये के खिलाफ पहला महत्वपूर्ण कदम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications