आयकर भवन के लिए झांसी में आयकरदाताओं का संघर्ष

आयकर विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं को ध्यान में रखकर करदाताओं ने आयकर कार्यालय निर्माण संघर्ष समिति भी बनाई है। समिति के सदस्य और आयकर अधिवक्ता संघ के सचिव विजय खन्ना तथा उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष संजय पटवारी ने बताया कि झांसी में संचालित आयकर विभाग के लिए कार्यालय निर्माण हेतु 1980 में जमीन खरीदी गई थी। परंतु निर्माण की प्रक्रिया 1990 में शुरू हुई। इसके तहत आयकर कार्यालय और कर्मचारियों के निवास हेतु भवन का निर्माण कराया जाना था लेकिन 18 वर्ष गुजर जाने के बाद भी भवन का निर्माण नहीं हो पाया है।

आयकर भवन निर्माण संघर्ष समिति इसके लिए कई बार धरना प्रदर्शन कर चुकी है और अब एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में है। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष को लिखे गए खत में समिति ने कहा है कि शहर के व्यस्ततम इलाके से कार्यालय का स्थानान्तरण समस्याग्रस्त भवन में किया गया।

कार्यालय का स्थानान्तरण वर्ष 2002 में प्रस्तावित भवन निर्माण के लिए किया गया था, परंतु सात साल गुजर जाने के बाद भी भवन निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। समिति ने चेतावनी दी है कि आयकर भवन निर्माण की औपचारिकताएं पूरी नहीं की गई तो वे चार अप्रैल से क्रमिक अनशन शुरू कर देंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+