पाकिस्तान में तालिबानियों ने किशोरी पर कोड़े बरसाए
ब्रिटिश समाचार पत्र 'द गार्जियन' के मुताबिक लड़की पर कोड़े बरसाते समय मोबाइल फोन से दो मिनट की एक वीडियो बनाई गई है। वीडियो में दिखाया गया है कि दो व्यक्ति किशोरी की दोनों बांह व एक उसका पैर पकड़े हुए है और काली पगड़ी पहने एक तालिबानी उस पर कोड़े बरसा रहा है।
अखबार का कहना है कि लघु फिल्म निर्माता और पश्तून नागरिक समर मिनल्लाह के जरिए उसके हाथ यह वीडियो लगी है।
कोड़े बरसाने के दौरान लड़की गुहार लगा रही है, "कृपया इसे रोकिए। या तो मेरा कत्ल कर दीजिए या फिर कोड़े मारना रोक दीजिए।"
अखबार से बातचीत में तालिबान प्रवक्ता मुस्लिम खान ने कहा, "वह किशोरी उस युवक के साथ घर के बाहर निकल गई थी जो उसका पति नहीं था। ऐसे में उसे सजा देनी जरूरी थी। यह कुछ सीमाएं हैं जिन्हें आप लांघ नहीं सकते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications