बंबार्डियर ने की 3,000 कर्मचारियों की छंटनी
इससे पहले विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने भी वैश्विक आर्थिक मंदी के चलते दुनिया भर में 10,000 कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने की घोषणा की थी।
आश्चर्य की बात यह है कि बंबार्डियर ने कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा उस समय की है जब एक दिन पहले ही कंपनी ने वित्त वर्ष 2009 में लाभ और राजस्व में इजाफे की घोषणा की थी।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पियरे बीयूडोइन ने एक वक्तव्य में कहा, "इस बात में कोई संदेह नहीं कि हम कठिन समय से गुजर रहे हैं और हमारे कारोबार का तरीका बदल रहा है।"
उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी की बैलेंस शीट तगड़ी है और तरलता के बढ़िया स्तर के साथ वह विपरीत आर्थिक स्थितियों का मुकाबला करने में सक्षम है।
कंपनी ने गुरुवार को घोषणा की थी कि उसे 31 जनवरी को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2009 में एक अरब डॉलर का शुद्ध लाभ हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications