लेखन करते थक गए हैं गैब्रिएल गार्सिया मार्केज
सैंटियागो, 3 अप्रैल(आईएएनएस)। नोबल पुरस्कार विजेता लेखक गैब्रिएल गार्सिया मार्केज शायद अपनी लेखनी को विराम देने की तैयारी में हैं। उनकी साहित्यिक एजेंट कार्मेन बालसेल्स ने कहा है कि संभवत: गार्सिया अब और लेखन नहीं करेंगे।
कार्मेन ने 'ला टर्सेरा' दैनिक के साथ साक्षात्कार में कहा, "मुझे नहीं लगता कि मार्केज अब और लेखन करेंगे। मार्केज अब तक के साहित्यिक सफर से संतुष्ट हैं और उन्हें लगता है कि अब आराम करने का वक्त आ गया है।"
उल्लेखनीय है कि कार्मेन की साहित्यिक एजेंसी के खर्च का 36़2 फीसदी हिस्सा मार्केज की झोली में जाता है। कार्मेन की इस राय से मार्केज के एकमात्र अधिकृत जीवनीकार गेराल्ड मार्टिन भी सहमत हैं।
मार्टिन ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मार्केज अब और पुस्तके लिखेंगे। बतौर, लेखक मार्केज की साहित्यिक विरासत काफी समृद्घ है। मार्केज अपने अब तक के लेखन से काफी संतुष्ट हैं। अब वह साहित्यिक करियर के भार को ढोना नहीं चाहते। अगर वह लेखन को विराम देना चाहते हैं तो उन्हें कोई अफसोस नहीं होगा, क्योंकि उनका साहित्यिक अवदान विपुल है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications