एटा के जिलाधिकारी ने मेनका से किया आग्रह, वरुण से न मिलें

एटा के जिलाधिकारी गौरव दयाल ने दयाल ने आईएएनएस से बताया, "मैं यह साफ करना चाहता हूं कि हमने किसी भी तरह के प्रतिबंधक आदेश नहीं दिए हैं। हमने मेनका गांधी से अनुरोध किया है कि वह जेल के नियमों (मैनुअल) के मद्देनजर वरुण से जेल में आकर न मिलें। "

दयाल ने बताया कि जेल के नियमों के मुताबिक कैदी को सप्ताह में सिर्फ दो ही मुलाकातें करने के अनुमति होती है और वरुण दो मुलाकातें कर चुके हैं।

मेनका गांधी बुधवार को अपने बेटे वरुण से मिलने जेल पहुंची थीं। इससे पहले गुरुवार को भाजपा के नेता एम. वेंकैया नायडू के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जेल जाकर वरुण से मुलाकात की थी।

दयाल ने कहा कि हमने मेनका से सिर्फ आग्रह किया है कि वह जेल के नियमों को देखते हुए वरुण से न मिलें। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि किसी मां को उसके बेटे से मिलने से रोकने वाले वह कौन होते हैं।

सूत्रों के मुताबिक जिलाधिकारी ने मेनका को फोन करके यह अनुरोध किया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मेनका गांधी शुक्रवार दोपहर तक वरुण से मिलने एटा जेल पहुंचने वाली हैं।

उधर, वरुण पर राज्य सरकार की तरफ से रासुका लगाये जाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने आज कांशीरामनगर में बंद का आह्वान किया है। इससे पहले गुरूवार को विहिप ने एटा बंद का आह्वान किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+