भाजपा घोषणा पत्र: आय कर पर भारी छूट का वायदा (लीड-1)
यह लोकलुभावन वायदा भाजपा की ओर से शुक्रवार को राजधानी में पार्टी में मुख्यालय में जारी चुनाव घोषणा पत्र में किया गया।
पार्टी ने कहा है कि वह आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए आतंकवाद निरोधक अधिनियम (पोटा) जैसे कड़े कानून लागू करेगी और तटवर्ती सुरक्षा मजबूत की जाएगी।
भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा, "हम आतंकवादियों से सख्ती से निपटेंगे, भले ही वे देश के भीतर हों या बाहर। पोटा जैसा कड़ा कानून लागू किया जाएगा और तटवर्ती सुरक्षा को मजबूत बनाया जाएगा।"
उन्होंने कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के काम को गंभीरता से लिया जाएगा। नक्सलियों से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ में अपनाया जा रहा तरीका देश भर में लागू किया जाएगा।
इस मौके पर प्रधानमंत्री पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार लाल कृष्ण आडवाणी, पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications