संजय दत्त बने सपा के राष्ट्रीय महासचिव

मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि संजय दत्त राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे.
उन्होंने कहा “हमारे नेता मुलायम सिंह यादव ने उन्हें (संजय दत्त) को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है.”
संजट दत्त ने इस मौक़े से कहा “मैं दिल से काम करूंगा और सच के लिए काम करूंगा.मैं बहुत ख़ुश हूँ और सम्मानित महसूस कर रहा हूँ.”
मैंने पहले भी प्रिया के लिए चुनाव प्रचार किया था और अब भी मैं उसके लिए जो संभव होगा करुंगा
| |
सुप्रीम कोर्ट का आदेश
मुन्ना भाई के नाम से चर्चित स्टार संजय दत्त को 'आर्म्स एक्ट' के तहत सज़ा पाने के कारण सुप्रीम कोर्ट ने हाल में चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगी दी थी.
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को लखनऊ सीट से लोक सभा चुनाव लड़ने की अनुमति संबंधी संजय दत्त की याचिका ख़ारिज कर दी थी.
मुम्बई उत्तर-सेंट्रल से कांग्रेस की उम्मीदवार और संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त के बारे में एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा "मैंने पहले भी प्रिया के लिए चुनाव प्रचार किया था और अब भी मैं उसके लिए जो संभव होगा करुंगा."
उन्होंने ये भी कहा, “सुनील दत्त जी संजय निरूपम के कांग्रेस में लिए जाने से काफ़ी अप्रसन्न थे. संजय निरूपम ने उनके ख़िलाफ़ बहुत सी ख़राब बातें की थीं.”


Click it and Unblock the Notifications