'संजय को गुमराह किया जा रहा है'

'संजय को गुमराह किया जा रहा है'

सपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव और अभिनेता संजय दत्त के हालिया बयानों पर क़ानून मंत्री हंसराज भारद्वाज ने कहा है कि संजय को गुमराह किया जा रहा है.

संजय सपा के राष्ट्रीय महासचिव हंसराज भारद्वाज ने कहा है कि संजय दत्त को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा.

एनडीटीवी से बातचीत में संजय दत्त ने कहा था कि उनके पिता सुनील दत्त संजय निरुपम को कांग्रेस में शामिल किए जाने से दुखी थे और सुनील दत्त की मौत के पीछे कांग्रेस की नाइंसाफ़ी रही है.

उन्होंने ये भी कहा, "जब संजय निरूपम को कांग्रेस में लिया गया था तो सुनील दत्त नाराज़ हुए थे, आज उन्हें कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है, अगर मेरे पिता का यह पता चलता तो बहुत नाराज़ होते."

इसके अलावा संजय दत्त ने किसी का नाम लिए बग़ैर ये भी कहा था कि उन्होंने केंद्र सरकार के एक मंत्री का स्टिंग ऑपरेशन किया है और उस मंत्री ने उन्हें समाजवादी पार्टी की ओर से न लड़ने की धमकी दी थी.

सुनील दत्त का कांग्रेस पार्टी से गहरा नाता रहा है और वे पार्टी की ओर से कई बार चुनाव भी लड़े. संजय की बहन प्रिया दत्त भी कांग्रेस की ओर से सांसद हैं.

संजय दत्त हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं जिसके बाद उनकी बहन ने अपनी नाख़ुशी भी ज़ाहिर की थी.

सपा ने संजय दत्त को लखनऊ से अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें चुनाव लड़ने की इजाज़त नहीं दी है. सपा ने अब उन्हें पार्टी महासचिव बनाया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+