सोनिया ने अंकुश नहीं लगाया: मनमोहन

प्रधानमंत्री ने फाइनेंसियल टाइम्स में बुधवार को प्रकाशित एक साक्षात्कार में कहा है, "कांग्रेस पार्टी के प्रबंधन का काम गांधी द्वारा संभालने का मतलब यह नहीं कि मेरे ऊपर कोई शिकंजा कसा गया है। मैं सरकार के प्रबंधन का काम संभालता हूं।"
सिंह ने कहा, "यह तो हमारे लिए एक लाभ ही है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के कामकाज का भारी बोझ अपने सिर पर उठा रखा है और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में एकजुट कर रखा है। इसका मतलब ऐसा नहीं कि मेरे ऊपर कोई नियंत्रण लगा दिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications